logo
Latest

भगवान परशुराम ब्राह्मण ट्रस्ट ने निकाली शोभायात्रा


चण्डीगढ़ : भगवान परशुराम ब्राह्मण ट्रस्ट द्वारा आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट के प्रधान अमित शर्मा ने बताया की जन्मोत्सव के दौरान एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जो सेक्टर 37 स्थित भगवान परशुराम मंदिर से लेकर विभिन्न सेक्टरों कि मार्केटों से होते हुए बुडैल स्थित शिव मंदिर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।

 शोभा यात्रा में वाहनों का एक लंबा काफिला था। भगवान परशुराम ब्राह्मण ट्रस्ट द्वारा यह यात्रा पांचवीं बार निकाली गई है। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। ट्रस्ट के कैशियर सियाराम शर्मा व पदाधिकारी विक्की शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार थे व उन्होंने अनेकों बार पृथ्वी से पापियों का विनाश किया।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top