logo
Latest

चंडीगढ़ में एक पर्यटक के तौर पर आये हैं मनीष तिवारी : टंडन


मनीष तिवारी के पास न तो कोई रोडमैप न ही कोई विज़न : संजय टंडन

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के उम्मीदवार संजय टंडन ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनीष तिवारी द्वारा आये दिन बेतुके बयानों के बारे में बोलते हुए कहा कि तिवारी तो एक पर्यटक हैं | दशकों से ये बाहर रहे हैं वो पर्यटक के रुप में आये हैं | जहाँ भी इन्होने चुनाव लड़ा ये वहां भी पर्यटक के रूप में रहे और हर बार अपना लोकसभा क्षेत्र बदलते रहे | न ही इनके पास कोई विज़न है और न ही इनके पास कोई रोडमैप | पेशे से वकील होने के कारण केवल शब्दों का भरपूर प्रयोग करके चंडीगढ़ की जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं | इतना ही नहीं ये तो अपने माता-पिता के नाम को भी भुनाने से गुरेज नहीं करते | टंडन ने यह बात सेक्टर 45 बुड़ैल और सेक्टर 22 में आयोजित हुई जनसभाओं के दौरान कही |

उन्होंने कहा तिवारी केवल खोखली बातें कर के चंडीगढ़ में चुनाव लड़ना चाहते हैं जबकि न तो इनके पास कोई मुद्दा है न मसौदा | उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि जरा पूछे आप तिवारी से कि जब कोरोना था तब वे कहाँ थे | दरअसल पता तिवारी को भी है कि उनके पास बोलने को तो कुछ है नहीं बस झूठे आरोप मिथ्या बातें और तड़का लगा कर शब्दों को पिरोने से जनता उनको समर्थन देगी ये उनकी ग़लतफ़हमी है | चंडीगढ़ के मतदाता बहुत समझदार हैं | उनको पता है कि जनता के बीच रहकर जिसने काम किया हो वो ही आपका अपना है | इसलिए जनता 1 जून को बटन दबा कर उनकी सारी बातों को झुठला देगी और इस बार फिर से भाजपा के बटन को दबा कर हैट्रिक करवाएगी और डबल इंजन की सरकार से चंडीगढ़ की जनता के 5 वर्षों के अंदर 10 वर्षों के कार्य करवाएंगे | देशवासी इस बार भी देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखना चाहती है | ये वास्तविकता है कि दीवार पर लिखे गए शब्द कभी मिटते नहीं ठीक उसी प्रकार से चंडीगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाने का मन बना लिया है और वो इस बार फिर से भरी समर्थन से विजयी बनाएगी |

अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई लाभकारी योजनाओं जैसे जन धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधान मंत्री आवास योजना आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने शहर की समस्याओं को हल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और चंडीगढ़ को भारत में एक अग्रणी शहर बनाने के अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top