logo
Latest

किन्नर समाज की महामंडलेश्वर सोनाक्षी महंत ने हरियाणा को हरियाली से भर देने का संकल्प लिया


प्रदेश के हर जिले में एक लाख पौधे रौपेंगे

पंचकूला : पंचकूला के किन्नर समाज की महामंडलेश्वर सोनाक्षी महत ने एक अद्वितीय और प्रेरणादायक पहल की है। उन्होंने हरियाणा के हर जिले में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। यह पहला न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी देती है कि किसी भी समुदाय के सदस्य पहल कर सकते हैं। महंत ने अपने संकल्प के पीछे के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा हमारा उद्देश्य हरियाणा को हरियाली से भर देना है।

पौधारोपण से न केवल पर्यावरण का संरक्षण होगा बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण तैयार करेगा। इस कदम से प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और लोग अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित होंगे। इस अभियान के तहत हर जिले में पौधारोपण के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसमें स्थानीय नागरिक, स्कूलों-कॉलेजो के विद्यार्थी और सामाजिक के अन्य वर्गों के लोग भाग लेंगे।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top