logo
Latest

151 फीट लंबे और 30 फीट चौड़े तिरंगे को सलामी दी नारी जागृति मंच की पिंक ब्रिगेड ने


चण्डीगढ़ : आज श्री हनुमंत धाम, सेक्टर 40 बी में नारी जागृति मंच की पिंक ब्रिगेड द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत  का विशाल तिरंगा लहराया गया। इस अवसर पर मंच की पिंक ब्रिगेड की प्रधान श्रीमती नीना तिवारी ने 151 फीट लंबे और 30 फीट चौड़े तिरंगे का अनावरण कर तिरंगे के प्रति अपने सम्मान को बड़ी खूबसूरती के साथ पेश किया और राष्ट्रीय ध्वज को एक साथ मिलकर सलामी दी। इस विशाल तिरंगे को पिक ब्रिगेड की महिला सदस्यों सहित बच्चों ने पकड़ा हुआ था जो की एकता-अखंडता को दर्शा रहा था। इस मौके पर तिरंगा पर मंच के सदस्यों  ने फूलों की वर्षा भी की। संस्था ने शहीदों को नमन भी किया तथा उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी व वंदे मातरम के जय घोष भी एक साथ मिलकर लगाए। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने आजादी के महत्व पर अपने विचार रखे। संस्था की प्रधान श्रीमती नीना तिवारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की भी देश के गौरव का प्रतीक होता है जो कि राष्ट्र की एकता अखंडता को प्रदर्शित करता है। यह देश की आन-बान और शान है जिसमें देशभक्ति बलिदान समाया हुआ है, इसलिए अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर मंच ने आजादी का जश्न मनाते हुए सभी का मुंह मीठा कराया।

इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्य  पाल शर्मा, उषा सिंगला, सुदर्शन शर्मा, कुमुद, अलका जोशी, सरला, सुनीता आनंद, उर्मिल, गायत्री , दीप्ति, सुशीला, कंचन, मीनाक्षी, कमलेश इत्यादि सभी ने मिलजुल कर आजादी का जश्न मनाया।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top