Connect with us

नगर निगम चुनाव से पहले BJP का सोशल मीडिया संवाद

चडीगढ

नगर निगम चुनाव से पहले BJP का सोशल मीडिया संवाद

BJP ने सोशल मीडिया टीम को दिया डिजिटल रणनीति का मंत्र

कमलम में BJP का मंथन, सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा

चंडीगढ़, 20 नवंबर 2026: भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग की ओर से शुक्रवार को भाजपा कार्यालय, कमलम में ‘सोशल मीडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2026 को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया की भूमिका, संगठनात्मक तैयारियों, डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में भाजपा के नेशनल सोशल मीडिया कन्वीनर श्री दीपक मस्के जी, नेशनल सोशल मीडिया को-कन्वीनर श्री अरुण यादव जी, चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री महेंद्र पांडे जी, चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री जतिंदर पाल मल्होत्रा जी, चंडीगढ़ सोशल मीडिया प्रभारी श्री दीपक मल्होत्रा जी, सोशल मीडिया कन्वीनर श्री महेंद्र कुमार निराला जी तथा चंडीगढ़ भाजपा आईटी सेल के कन्वीनर श्री शिवेन्दर मंडोत्रा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही चंडीगढ़ भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेशनल सोशल मीडिया कन्वीनर श्री दीपक मस्के जी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया अपने आप में एक अलग दुनिया बन चुका है। यह आम जनता तक अपनी बात, विचारों और उपलब्धियों को पहुंचाने का सबसे सरल, तेज और प्रभावी माध्यम है। सोशल मीडिया के माध्यम से कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया केवल पोस्ट और वीडियो साझा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता से संवाद स्थापित करने, उनकी बात सुनने और संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव-2026 के संदर्भ में सोशल मीडिया विभाग की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों में सोशल मीडिया टीम का कार्य महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ काम करना चाहिए। स्थानीय मुद्दों, नागरिकों से जुड़े विषयों, संगठन की गतिविधियों और विकास कार्यों से संबंधित जानकारी को तथ्यों के साथ प्रभावी ढंग से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करना आवश्यक है। उन्होंने टीम को नियमित रूप से सक्रिय रहने, नए डिजिटल फॉर्मेट अपनाने और सोशल मीडिया के बदलते ट्रेंड के अनुरूप अपनी कार्यशैली विकसित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जनरल वी पी मलिक ने किया युवा लेखिका सहाना वालिया के पहले उपन्यास का विमोचन

वहीं, नेशनल सोशल मीडिया को-कन्वीनर श्री अरुण यादव जी ने सोशल मीडिया की तकनीकी बारीकियों और कंटेंट निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट, ग्राफिक्स, वीडियो, रील्स, कैप्शन, हैशटैग, डिजिटल कैंपेन और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रभावी इस्तेमाल के बारे में बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी कंटेंट को तैयार करते समय उसकी भाषा, प्रस्तुति, विषय और उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की गुणवत्ता, नियमितता और समयबद्धता को लेकर भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

Continue Reading

More in चडीगढ

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top