logo
Latest

चंडीगढ़ में मनीष तिवारी के समर्थन में केजरीवाल के रोड शो से पहले शहजादपूना वाला ने घेरा


2018 में दिल्ली विधानसभा ने पारित किया था राजीव गांधी के भारत रत्न वापसी का प्रस्ताव-पूनावाला

चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी मनीष तिवारी के समर्थन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रोड शो नहीं,बल्कि भ्रष्टाचार, दुराचार और अनाचार का शक्ति प्रदर्शन ज्यादा है। पूनावाला बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रेसवार्ता में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव राणा मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे को गाली दे रही है और गंभीर आरोप लगा रही है,लेकिन चंडीगढ़ में प्रवेश करते ही केजरीवाल के भाषण की स्क्रिप्ट चेंज है। पूनावाला ने इसे दिल्ली वाली स्क्रिप्ट का नाम दिया।

पूनावाला ने कहा कि केजरीवाल को मेरी सलाह है कि चंडीगढ़ में वह गलती से पंजाब वाली स्क्रिप्ट ना लेकर आ जाएं,दिल्ली में कांग्रेस से दोस्ती वाली स्क्रिप्ट की आवश्यकता होगी। अगर केजरीवाल चंडीगढ़ में पंजाब वाली स्क्रिप्ट ले आए तो हो सकता है कि यहां के प्रत्याशी की तारीफ करने के बदले,उनकी पार्टी को गालियां दे दें। उन्होंने कहा कि इस तरह की गलती होने की संभावना तब रहती है जब किसी जगह पर दोस्ती और दूसरी जगह पर कुश्ती चल रही हो।

सलाह के साथ उन्होंने अरविंद केजरीवाल से एक सवाल भी किया कि 2018 में केजरीवाल की पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया था,जिसमें 1984 के दिल्ली दंगों और सिख नरसंहार में राजीव गांधी की अहम भूमिका मानते हुए राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेना चाहिए।पूनावाला ने 2018 में पारित हुए इस प्रस्ताव की न्यूज रिपोर्ट प्रेसवार्ता में साझा की। पूनावाला ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के जिस प्रत्याशी मनीष तिवारी के समर्थन में रोड शो करने आ रहे हैं,वे राजीव गांधी को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं।

उन्होंने आम आदमी पार्टी से सवाल किया कि दिल्ली दंगों का जिसे वे मास्टर माइंड और सबसे बड़ा विलेन कहते थे,क्या उन राजीव गांधी को उन्होंने माफ कर दिया ? क्या उन्होंने पंजाब के लोगों को बताया है कि आम आदमी पार्टी ने राजीव गांधी की पार्टी को सिख नरसंहार के लिए पूर्ण रुप से क्लीनचिट दे दी है ? क्या मनीष तिवारी ने अपने राजनीतिक गुरु राजीव गांधी को सिख नरसंहार का हत्यारा मान लिया है ? क्या मनीष तिवारी भी मानते हैं कि राजीव गांधी का भारत रत्न वापिस लिया जाए ? क्योंकि उन्होंने केजरीवाल को चंडीगढ़ का न्यौता दिया है।

पूनावाला ने कहा कि इसके दो ही विकल्प हो सकते हैं या तो केजरीवाल ने सिख नरसंहार पर राजीव गांधी को क्लीन चिट दे दी है या मनीष तिवारी ने मान लिया है कि जिस आम आदमी पार्टी ने राजीव गांधी के ऊपर दिल्ली से लेकर पंजाब तक आरोप लगाए थे कि वे ही सिख नरसंहार के कर्ताधर्ता थे।उन्होंने कहा कि बड़ा सवाल यही है कि इस मामले में दोनों में से कौन समझौता कर रहा है।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top