logo
Latest

हिमाचल महासभा ने शविन्द्र मंढोत्रा को हिमाचल प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त करने पर भाजपा प्रधान का धन्यवाद किया


 चण्डीगढ़ : हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ के एक शिष्टमण्डल ने उपप्रधान संजीव कुमार की  अध्यक्षता में स्थानीय भाजपा प्रधान जितेंदर पाल मल्होत्रा से सैक्टर 33 स्थित पार्टीं कार्यालय कमलम में मिलकर संस्था के वरिष्ठ सदस्य शविन्द्र मंढोत्रा को भाजपा के हिमाचल प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त करने पर तहेदिल से धन्यवाद किया।
 इस अवसर पर सभा के महासचिव भागीरथ शर्मा, फ़कीर चन्द, रोशन लाल भारद्वाज, राजपाल डोगर, मनोहर लाल, सुरेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा व नंद लाल आदि भी मौजूद रहे। इन सभी ने उम्मीद जताई कि शविन्द्र मंढोत्रा पार्टी के सहयोग और मार्गदर्शन अनुसार हिमाचल और ट्राईसिटी स्थित हिमाचली भाईचारे के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगें।
TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top