logo
Latest

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था ने नशा मुक्त भारत अभियान दिवस पर विद्यार्थियों को जागरूक किया


राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल-45 में पौधारोपण अभियान भी चलाया   

चण्डीगढ़ : भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था द्वारा आज नशा मुक्त भारत अभियान दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सैक्टर 45 में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी एसके शर्मा, संस्था के संस्थापक अनूप सरीन एवं स्कूल की प्रधानाचार्या सरबजीत कौर काहलों ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर वृक्षारोपण का आयोजन भी किया गया व विद्यार्थियों को पर्यावरण की रक्षा और समृद्धि के लिए उत्साहित करते हुए उन्हें वृक्ष लगाने और उनकी अच्छी तरह देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। जियो और जीवन दो संस्था के प्रधान अतुल कपूर ने निष्काम और निःस्वार्थ सेवा के महत्व को समझाया और विद्यार्थियों को देश सेवा और समाज सेवा के लिये प्रेरित किया। संस्था के पदाधिकारी सुखदेव सिंह, भगत सिंह, बलदेव मदान व अशोक विज भी उपस्थित रहे। स्कूल के अध्यापक एवं एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी वसीम अहमद ने कार्यक्रम का बखूबी संचालन किया। शिक्षिकाओं रेणु शर्मा, नेहा और एनएसएस वालंटियर्स ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया।

 

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top