logo
Latest

कुन्दन लाल उनियाल गढ़वाल भ्रात मण्डल रामलीला और दशहरा कमेटी, सेक्टर 7 के 11वीं बार प्रधान बने


चण्डीगढ़ : गढ़वाल भ्रातृ मंडल, रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सेक्टर 7 के चुनाव निर्वाचन अधिकारी जगदीश सिंह बंगारी की देखरेख में संपन्न हुए जिसमें सर्व सहमति से कुन्दन लाल उनियाल को 11वीं बार प्रधान और अमित गोयल को 5वीं बार अध्यक्ष चुना गया।

संस्था की वार्षिक बैठक में वर्ष 2024 -25 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। अन्य पदाधिकारियों में उप प्रधान धीरज राणा, महासचिव जगदीश प्रसाद गोदियाल, सचिव कुँवर सिह रावत, मंच सचिव जगदीश सिंह बंगारी, कोषाध्यक्ष प्रवीण चंद रमोला, उप कोषाध्यक्ष दीपक उनियाल, कोष निरीक्षक कालिका प्रसाद खंतवाल, मालमंत्री अनिल भण्डारी व रमेश रावत, संगठन सचिव नितिन, संगठन सचिव राहुल जैसवाल, संगठन सचिव अनिकेत, संगठन राजेन्द्र सिह खाती,निदेशक गुरदियाल बंगारी, सह-निदेशक सौकर सिह रावत व नवीन ममगांई, भेष भूषा निर्देशक आशीष भट्ट, सह भेषभूषा निर्देशक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, संगीत निदेशक पुष्कर सिह बिष्ट एवं मनोरथ प्रसाद जोशी, दृश्य निर्देशक .सन्दीप पुंडीर एवं कुलदीप बनावल आदि चुने गए।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top