logo
Latest

संजय टंडन ने शहर के मतदाताओं का धन्यवाद किया और सेवा करते रहने का किया वादा


मनीष तिवारी को भी दी बधाई

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार संजय टंडन ने मतगणना के बाद चंडीगढ़वासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने अपना कीमती वोट उनके पक्ष में डाला है और उनमें भरोसा जताया है, उसके वे सदा उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने चुनावों के पहले और चुनावों के दौरान भी लगातार समर्थन देने और हर पाल साथ देने के लिए अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी शहर के लोगों की सेवा ऐसे ही करते रहेंगे, जैसे वे बीते दो दशकों से कर रहे हैं।

अपने वादे को दोहराते हुए, टंडन ने भरोसा दिया कि वे हमेशा ही शहर निवासियों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे और उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। टंडन ने अपनी पार्टी के हाईकमान का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनको चंडीगढ़ लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया और उनको पार्टी उम्मीदवार बनाया। उन्होंने चंडीगढ़ से सांसद चुने जाने पर मनीष तिवारी को भी बधाई दी।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top