logo
Latest

एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन और देश भगत रेडियो ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वाकाथन करवाई


चण्डीगढ़ : एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन और देश भगत रेडियो एफएम 107.8 आप की आवाज, देश भगत ग्लोबल सर्विसेज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित एक वॉकथॉन का आयोजन किया। इस अवसर पर (SBIOA) स्टेट बैंक इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी संजय कुमार शर्मा ने एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक विनोद जयसवाल मुख्य अतिथि का स्वागत किया और साथ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नारीशक्ति को नमन किया और समाज में उनकी विशेष भूमिका की तारीफ़ की. देश भगत रेडियो स्टेशन प्रमुख आरजे संघमित्रा ने संजय का धन्यवाद किया। वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाने से पहले विनोद जयसवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं के कल्याण के लिए बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी. देश भगत यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर तजिंदर कौर ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि समाज में कोई भी लड़की शिक्षा से वंचित नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश भगत यूनिवर्सिटी जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों को शिक्षा में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

देश भगत रेडियो की स्टेशन प्रमुख संघमित्रा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज की महिला अबला नहीं बल्कि देश की प्रगतिशील नारी है। आर जे संघमित्रा ने कहा कि देश भगत रेडियो महिलाओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाता है। रेडियो कार्यक्रम सामाजिक कल्याण, डॉक्टरों, सिविल सेवाओं, वकीलों, न्यायाधीशों, पुलिस और समाज के अन्य प्रगतिशील क्षेत्रों में सफल महिलाओं के साथ बैठक कार्यक्रम प्रस्तुत करके बाकी महिलाओं को प्रोत्साहित करता है।

इस खबर के लिए यहां पर क्लिक करें 👉 पारस हेल्थ, पंचकूला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

महिला दिवस पर आयोजित जागरूकता दौड़ स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय (एलएचओ ) सेक्टर 17 से शुरू होकर मटका चौक से होते हुए सुखना लेक पर समाप्त हुई। इसमें लगभग 150 लेडी ऑफ़िसर्स एंड 200 मेल ऑफ़िसर्स ने भाग लिआ . इसके इलावा शहर के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट, कैप एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

इस खबर के लिए यहां पर क्लिक करें 👉 1999 रुपये से कम में आ गए दमदार साउंड क्वालिटी वाले Noise Buds N1, धांसू फीचर्स

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top