logo
Latest

सुनील सिंह गुसाईं प्रधान विजय भट्ट महासचिव बने


चडीगढ : उत्तराखण्ड कला मंच चंडीगढ़ का जनरल हाउस रविवार को गौतम बिष्ट तथा नरेश तिवारी की अध्यक्षता में रामलीला मैदान सेक्टर-56 में संपन्न हुई। जिसमे कि विगत वर्ष वर्ष 2021 -2024 में हुए आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

तथा मंच द्वारा पुरानी कार्यकारणी भंग की गई इसके साथ ही आगामी वर्ष 2024-2027 के लिए नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसहमति से किया गया जिसमे कि गौतम बिष्ट तथा नरेश अध्यक्ष, सुनील सिंह गुसाई प्रधान, विजय भट्ट महासचिव, निर्मल सिंह रावत सांस्कृतिक सचिव तथा प्रेस सचिव, धीरज राणा सचिव, सुभाष भट्ट वरिष्ठ उपप्रधान, महिंदर सिंह नेगी उपप्रधान, रूद्र सिंह रावत, सुशील कुमार कोषाध्यक्ष, गजेंदरपाल रौतेला कोषनिरीक्षक, सते सिंह, हरीश सुन्दरियाल माल मंत्री, गजेंदर सिंह रावत, विजेंदर राणा खेल सचिव, राय सिंह नेगी, डबल सिंह, दिवान सिंह रावत, होशियार सिंह, दरवान सिंह रावत सलाहकार, महिपाल मनराल, कमल नेगी, सतबीर सिंह संगठन सचिव नियुक्त किया गया।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top