logo
Latest

हमें अपनी जिम्मेदारी समझ कर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए : सतिन्दर सिंह


चण्डीगढ़ : भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था, चण्डीगढ़ ने शहर को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए संस्था के संचालक अनूप सरीन के नेतृत्व में सर्वहितकारी विद्या मन्दिर, सेक्टर 43-बी, चण्डीगढ़ में स्कूल इंचार्ज कमलदीप सिंह सन्धु जी के सहयोग व उपस्थिति में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतिन्दर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सुश्री बीके कविता दीदी ने वृक्षारोपण किया। सतिन्दर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है। हम अच्छे वातावरण की उम्मीद तो करते हैं लेकिन अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी जिम्मेदारी समझ कर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। पौधों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना बिल्कुल भी नहीं की जा सकती है। प्रत्येक व्यक्ति को सोचना चाहिए कि आज हम जो सांस ले रहे हैं वह किसी हमारे जैसे व्यक्ति द्वारा लगाए गए पौधों की वजह से ही है। मानव जनसंख्या तो लगातार बढ़ रही है लेकिन पेड़ पौधों की संख्या लगातार कम हो रही है। यह चिंता का विषय है। लोग अपने फायदे के लिए पेड़ों पर आरी चला रहे हैं लेकिन नए पौधे कम ही लगा रहे हैं। इस संस्था की मुहिम से प्रेरणा लेकर हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य ही लगाना चाहिए। सुश्री बीके कविता दीदी ने स्कूल के विद्यार्थियों को सम्बोधित किया और बच्चों को जीवन में शांति का संदेश प्रचारित करने के लिए प्रेरित किया। अनूप सरीन ने भी वृक्षारोपण करने और वृक्षों को बचाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया तथा कहा कि भूस्खलन और उससे सम्बंधित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वृक्षों का बहुत बड़ा महत्व है। समाजसेवी सुशील भाटिया ने मैडिटेशन के लाभ के बारे में एवं संतुलित जीवन जीने के बारे में बच्चों को समझाया। इस अवसर पर सुधीर, सुखदेव सिंह, आरके ठुकराल, प्रेम सचदेवा, संजीव शर्मा, एसपी गुप्ता और सुश्री प्रीति वर्मा भी उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top