logo
Latest

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 142 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित।


चयन बोर्ड ने परिणाम घोषित किया, नई नियुक्तियां जल्द।

उत्तराखण्ड लाइव | देहरादून उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों के विभिन्न संकायों में 142 असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन परिणाम विषयवार घोषित कर दिए हैं। चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों को जल्द ही प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रथम तैनाती दी जाएगी। इससे फैकल्टी की कमी दूर होगी और छात्रों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा। साथ ही सम्बद्ध चिकित्सालयों में मरीजों को अधिक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 439 रिक्त पदों के लिए अधियाचन चयन बोर्ड को भेजा था। निर्धारित मानकों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड ने 142 विशेषज्ञों का चयन किया है। इसमें एनेस्थीसिया में 16, एनाटॉमी, पीडियाट्रिक्स और बॉयोकैमेस्ट्री में 7-7, पैथोलॉजी और कम्युनिटी मेडिसिन में 12-12, माइक्रोबायोलॉजी और आर्थोपेडिक्स में 9-9, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनी में 8, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, रेस्पिरेट्री मेडिसिन और फार्माकोलॉजी में 5-5 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। अन्य विषयों में भी चयन किया गया है। नई नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ेगी। इससे छात्रों को लाभ मिलेगा और अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी।


चयन बोर्ड ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसर का परिणाम जारी कर दिया है। स्थाई फैकल्टी मिलने से शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार होगा। इसका सीधा लाभ मेडिकल छात्रों को मिलेगा।
— डॉ धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

TAGS: No tags found

Video Ad


Top