Connect with us

संविधान दिवस पर जेएमजेएस फाउंडेशन ने आयोजित की पर्यावरण पाठशाला एवं प्रश्नोत्तरी

चडीगढ

संविधान दिवस पर जेएमजेएस फाउंडेशन ने आयोजित की पर्यावरण पाठशाला एवं प्रश्नोत्तरी

चण्डीगढ़  : संविधान दिवस के अवसर पर जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण (जेएमजेएस) फाउंडेशन ने अमृता इको क्लब के सहभागिता से गवर्नमेंट मॉडल मिडिल स्कूल, सेक्टर 33-बी में संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए पर्यावरण पाठशाला एवं पर्यावरण प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं पर्यावरण सेवक फौजी प्रभुनाथ शाही ने विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का महामंत्र देते हुए भारतीय संविधान में उल्लिखित पर्यावरण संरक्षण संबंधी नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उन्हें फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकेश कुमार सहित शिक्षकगण मनोज कुमार, राज कुमार, नवीन कुमार, मनविंदर कौर, शरणजीत कौर, अजय सिंह एवं अंकित सिंह उपस्थित रहे। फाउंडेशन की ओर से प्रताप सिंह कौशल, सुमन भारद्वाज एवं रजनीश कुमार ने सहभागिता की।शाही ने बताया कि विहंगम योग, महावीर इंटरनेशनल एवं जगमार्ग के विशेष सहयोग से यह पर्यावरण जागरूकता अभियान ट्राइसिटी के विद्यालयों में निरंतर जारी रहेगा।

Continue Reading

More in चडीगढ

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top