चडीगढ
देश भर के लगभग 20 करोड़ से भी अधिक ब्राह्मणों को अखिल भारत ब्राह्मण महासंगठन के साथ जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं : यशपाल तिवारी
चण्डीगढ़ : अखिल भारत ब्राह्मण महासंगठन (एआईबीएफ) के राष्ट्रीय महासचिव यशपाल तिवारी ने बताया कि एआईबीएफ कार्यकारिणी के द्वितीय सत्र की बैठक आज आगरा के सरदारशहर में एआईबीएफ के अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती मालिनी ने वैदिक मंत्रोच्चारण से किया। डॉ प्रदीप ज्योति ने अध्यक्षता स्वीकार करते हुए बैठक की प्रक्रिया प्रारंभ करने की अनुमति दी। कार्यक्रमानुसार अखिल भारत ब्राह्मण महासंगठन (एआईबीएफ) के राष्ट्रीय महासचिव यशपाल तिवारी ने आगरा में हुई मीटिंग का अनुमोदन करने के लिए प्रस्ताव रखा। सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से सहर्ष अनुमोदन किया। पिछली बैठक में प्रस्तावित विषयों को भी सस्वर पारित कर दिया गया। यश तिवारी ने प्रस्तुति में विशेष रूप से संगठनात्मक गतिविधियों पर बल देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन का निर्माण तत्कालीन विद्वान ब्राह्मण बंधुओं ने सन् 1984 में किया जिसे विशाखापत्तनम में पंजीकृत कराया गया। यशपाल तिवारी ने बताया कि आज लगभग 29 राज्यों एवं 4 केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 20 करोड़ से भी अधिक ब्राह्मण हैं, जिनको संस्था के साथ जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि आज युवाओं को महत्वपूर्ण कार्यभार और उत्तरदायित्व सौंपना अति आवश्यक है। इसलिए उचित नीतियों द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करना होगा। धनराशि के अभाव की पूर्ति के लिए भी विशेष प्रावधान निर्मित करने होंगे। ऑल इंडिया ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति ने बताया कि एआईबीएफ के लिए एक वेबसाइट भी कठिन परिश्रम द्वारा तैयार की है जिसका विधिवत उद्घाटन विशेष अतिथि राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित केसरी चंद शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने राज्यों की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। एआईबीएफ महिला विंग की प्रमुख श्रीमती मालिनी ने कर्नाटक में चल रही गतिविधियों और भविष्य के लिए प्रस्तावित रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
एआईबीएफ युवा प्रकोष्ठ के प्रमुख कर्णम नवीन कुमार की अनुपस्थिति में युवा प्रकोष्ठ के सचिव संजीव शर्मा ने कहा कि युवाओं को संगठित करने हेतु आकर्षक नीति बनाने का आश्वासन दिया।
पंजाब ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष एवं एआईबीएफ के उपाध्यक्ष पंडित शेखर शुक्ला ने एआईबीएफ पदाधिकारियों सदस्यों और विभिन्न राज्यों से पधारे प्रतिनिधियों का स्वागत अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक की सफलता पर पंडित केसरी चंद शर्मा के नेतृत्व में आयोजकों को भावपूर्ण बधाई दी। बैठक की कुशलतम अध्यक्षता के फलस्वरूप सफलता पर एआईबीएफ के प्रमुख डॉ प्रदीप ज्योति को का भी आभार व्यक्त किया।
