Connect with us

भाजपा-अकाली गठबंधन पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झाँके विरोधी- देवशाली

चडीगढ

भाजपा-अकाली गठबंधन पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झाँके विरोधी- देवशाली

देवशाली ने कांग्रेस -आम आदमी पार्टी को बताया चोर-चोर मौसेरे भाई

चण्डीगढ़: पूर्व पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रकोष्ठ समन्वयक शक्ति प्रकाश देवशाली ने कांग्रेस एवं अन्य दलों द्वारा भारतीय जनता पार्टी एवं शिरोमणि अकाली दल गठबंधन पर सवाल उठाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सवाल उठाने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।देवशाली ने कहा की इंडी गठबंधन अवसरवादियों का गठबंधन है जो ‘येन-केन प्रकारेण’ सत्ता प्राप्ति हेतु बनाया गया है। यह गठबंधन भ्रष्ट और राष्ट्र-विरोधी और असामाजिक ताकतों का गठबंधन है जो देश में हंगामा खड़ा करने और सामाजिक सद्भाव को बाधित करने के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एकसाथ मिलकर लड़ा था और दोनों ने एकसाथ शहर की जनता से 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 20,000 लीटर मुफ्त पानी और महिलाओं के लिए 8500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। पिछले ढाई साल से चंडीगढ़ की जनता झूठे वायदे कर उनके वोट चुराने वाले सांसद मनीष तिवारी को ढूंढ रही है और कांग्रेसी नेता मुँह छिपाते फिर रहे हैं। शहर की जनता झूठे वादे करने वालों को सबक सिखाने को आतुर है।

यह भी पढ़ें 👉  अटल पेंशन योजना: आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

देवशाली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं शिरोमणि अकाली दल के एकसाथ आने से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों परेशान हैं क्योंकि उन्हें पंजाब और चंडीगढ़ में अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जनता और पार्टी कार्यकर्त्ता इस गठबंधन से अति उत्साहित है और दोनों प्रदेशों में भाजपा-अकाली गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ एकतरफा विजय की और अग्रसर है।

Continue Reading

More in चडीगढ

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top