Connect with us

उत्तरकाशी के पवाणी गांव पहुंचे सीएम धामी, अग्निकांड प्रभावित हर परिवार को 5 लाख की सहायता का ऐलान

उत्तराखंड

उत्तरकाशी के पवाणी गांव पहुंचे सीएम धामी, अग्निकांड प्रभावित हर परिवार को 5 लाख की सहायता का ऐलान

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने भीषण अग्निकांड से हुए नुकसान का जायजा लिया और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं एवं जरूरतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अग्निकांड से हुए नुकसान का विस्तृत और वास्तविक आकलन किया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के अलावा उनकी जरूरतों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

सबसे पहले प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवाणी गांव की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जलाशय, हेलीपैड सहित अन्य जरूरी विकास कार्य भी किए जाएंगे। हालांकि, फिलहाल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना और उनका जीवन सामान्य बनाना है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सबसे पहले सभी प्रभावित परिवारों के रहने के लिए सुरक्षित और समुचित व्यवस्था की जाए। सर्दी के मौसम और क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे किसी भी परिवार को प्रतिकूल मौसम में परेशानी न उठानी पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ से सहस्त्रधारा आ रहा हेलीकॉप्टर हादसे की आशंका, युद्धस्तर पर तलाश अभियान…

प्रभावित परिवारों को छह महीने का राशन उपलब्ध कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने बताया कि अग्निकांड में ग्रामीणों के घरों के साथ वहां सुरक्षित रखा छह माह का राशन भी नष्ट हो गया है। ऐसे में प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न की समस्या न हो, इसके लिए आगामी छह माह के राशन की समुचित व्यवस्था की जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही प्रभावित परिवारों की दैनिक जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, स्कूल की व्यवस्था करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने बच्चों की शिक्षा को लेकर भी संवेदनशीलता जताई। उन्होंने कहा कि अग्निकांड के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जरूरत के अनुसार विद्यालय की व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा लगातार जारी रह सके।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ेगी सरकार: धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना में जिन परिवारों ने अपने घर और जीवनभर की जमा पूंजी खो दी है, उनकी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। प्रशासन और पूरा सरकारी तंत्र प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ा है।उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक सहायता देने का विषय नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने, उनके जीवन में विश्वास और उम्मीद लौटाने तथा भविष्य को सुरक्षित बनाने का संकल्प है। किसी भी प्रभावित परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।

घटना के बाद लगातार अधिकारियों के संपर्क में थे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह लगातार जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल के संपर्क में थे। वह घटनाक्रम की जानकारी लेते रहे और अधिकारियों को राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश देते रहे।उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल और ग्रामीणों ने अग्निकांड की घटना का तत्काल संज्ञान लेने, लगातार स्थिति की जानकारी लेने और प्रभावित परिवारों तक शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वयं गांव पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात करने और उनकी समस्याएं सुनने पर भी धन्यवाद दिया।मुख्यमंत्री ने पुनः आश्वस्त किया कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और गांव को फिर से व्यवस्थित करने के लिए लगातार काम करेगी। इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाधिकारी, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top