बडोनी बने लेखक गांव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी।
देहरादून/उत्तराखंड लाइव : स्पर्श हिमालय फाउंडेशन द्वारा लेखक गांव देहरादून की उद्देश्यों के अनुरूप गतिविधियों को विस्तार देने, कार्यक्रमों,गांव में स्थापित नालंदा पुस्तकालय एवं अनुसंधान केंद्र,वेलनेस सेंटर(आयुष केंद्र) और साहित्य ,संस्कृति, कला गतिविधियों को विस्तार प्रदान करने के दृष्टिगत ओम प्रकाश बडोनी को नामित किया है।बडोनी को पर्यटन और जनसंपर्क के क्षेत्र का लंबा अनुभव है। वे गढ़वाल मंडल विकास निगम के जनसंपर्क अधिकारी के रूप में दिल्ली,मुंबई,चंडीगढ़ और लखनऊ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मुंबई में उत्तराखंड के प्रवासियों के साथ “कैथिक “ आयोजन के संस्थापक सदस्य सहित मुंबई में उत्तराखंड भवन के लिए भूमि और भवन निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बडोनी ने इस दायित्व के लिए लेखक गांव की परिकल्पना करने और संरक्षक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल “निशंक” से शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार प्रकट किया। नामित मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने लेखक गांव के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।