गायत्री मानस चेतना केन्द्र, नर्मदेश्वर महादेव शिव मन्दिर, सारंगपुर में मनाई गुरू पूर्णिमा
चण्डीगढ़ : गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर गायत्री मानस चेतना केन्द्र, नर्मदेश्वर महादेव शिव मन्दिर, सारंगपुर में विशेष रूप से गुरु एवं व्यास पूजन सामूहिक गायत्री महायज्ञ के माध्यम से किया गया। चण्डीगढ़ गायत्री परिवार समन्वय समिति के प्रमुख प्रकाश चंद शर्मा ने विशेष पूजन तथा यज्ञ की प्रक्रिया संपन्न कराते हुए बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने चौबीस-चौबीस लाख के चौबीस पुरुषचरण करके गायत्री मंत्र जप और यज्ञ सर्व सुलभ कराया। अपने सद्विचारों को सदसाहित्य लगभग 3200 से भी अधिक भिन्न विषयों पर पुस्तकें लिख कर जन मानस के लिए उपलब्ध कराया। गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके जप तप त्याग के फलस्वरूप विदेशों में भी गायत्री परिवार की स्थापना की।
गायत्री परिवार ट्रस्ट चण्डीगढ़ के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी उमा शंकर शर्मा ने बताया कि गुरुपूर्णिमा के विशेष पर्व पर बड़ी संख्या में लोगों ने गायत्री मानस चेतना केन्द्र नर्मदेश्वर महादेव शिव मन्दिर सारंगपुर में गुरु पूजन और यज्ञ किया।
नर्मदेश्वर महादेव शिव मन्दिर एवं गायत्री मानस चेतना केन्द्र के मुख्य व्यवस्थापक यशपाल तिवारी ने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और यज्ञ के उपरांत भोजन प्रसाद ग्रहण किया।