logo
Latest

गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ का सदस्य बनने के लिए 9 जून तक आवेदन करें : जगदीश असवाल


चण्डीगढ़ : गढ़वाल सभा, सैक्टर 29, चण्डीगढ़ के आगामी चुनावों के बारे में 12 मई को जरनल हाउस की बैठक हुई जिसमें जगदीश असवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया व अन्य दो चुनाव अधिकारी जगमोहन तड़ियाल व डाॅ. हरेंद्र नेगी को चुना गया, जिनकी देख-रेख में सभा के आगामी चुनाव करवाए जाएंगे। जगदीश असवाल ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ एक पंजीकृत संगठन है जो चण्डीगढ़ ट्राई-सिटी क्षेत्र में गढ़वाली प्रवासी जनों के सांस्कृतिक और सामाजिक कल्याण के लिए समर्पित है।

उन्होंने बताया कि अभी तक सभा के लगभग 15 हजार सदस्य हैं परन्तु सभा अधिक से अधिक सदस्यों तक पहुंचे इसलिए गढ़वाल सभा का सदस्य बनने हेतु अन्तिम तारीख 9 जून 2024 तक बढ़ा दी गयी है। अतः चण्डीगढ़़, पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर, नयागांव में रह रहे गढ़वाल के प्रवासी लोग सदस्य बनने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों के माध्यम से या भवन कार्यालय सैक्टर 29, चण्डीगढ़ में भी सदस्यता शुल्क जमा करके सदस्य बन सकते हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top