logo
Latest

पिंक ब्रिगेड द्वारा पौधारोपण कर कारगिल विजय दिवस मनाया


चण्डीगढ़ : आज श्री हनुमंत धाम, सेक्टर 40 बी में नारी जागृति मंच की पिंक ब्रिगेड के द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण किया गया। इस उपलक्ष में प्रधान नीना तिवारी ने कहा कि 25 साल पहले 26 जुलाई को ही भारतीय सेना ने युद्ध जीतने की घोषणा की थी। इसी जीत की याद में और सैनिकों के बलिदान की स्मृति में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में नारी जागृति मंच के द्वारा पौधारोपण किया गया।

अपने देश के वीर सपूतों को सलाम करते हुए आज का पौधा रोपण उनको समर्पित किया तथा उन शहीदों को याद कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पण करने का जो हंसते-हंसते मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए यह शपथ ली कि जिस तरह से हमारे जवानों ने देश की रक्षा की है उसी प्रकार हम इन पौधों की रक्षा कर अपने पर्यावरण को बचाएंगे। इस उपलक्ष में नारी जागृति मंच ने 100 से अधिक पौधे बच्चों को भी बांटे तथा उन्हें भी यह शपथ दिलाई कि वह पौधों की देखभाल करेंगे और अपने पर्यावरण को हरा भरा बनाएंगे। इस उपलक्ष में आम, नीम, बढ़, पीपल, तुलसी, अजवाइन, विद्या पढ़ाई, अमरूद, व कचनार इत्यादि के पौधे बांटे गए।
इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला, सुदर्शन शर्मा, कुमुद, अलका जोशी, सरला, दीप्ति, उर्मिल, कमलेश, कंचन इत्यादि भी मौजूद थे।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top