logo
Latest

तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : पठानिया


चंडीगढ़ :भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता रविंद्र पठानिया ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और गुमराह करने वाला रहा है। तिवारी मुद्दों से भटके हुए हैं, वहीं कांग्रेस के अंदरूनी कलह के कारण भी उनका चुनाव प्रचार फीका नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य केंद्रीय कांग्रेस नेताओं की अनुपस्थिति दर्शाती है कि हाईकमान तिवारी की हार से परिचित हो चुका है। अहम पहलू यह है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पंचकूला आए और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंडीगढ़ में आए, लेकिन तिवारी के चुनाव प्रचार में नहीं पहुंचेंपहुंचं।

हैरानी की बात तो यह है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश पार्टी के लिए समर्थन जुटाने के लिए चंडीगढ़ प्रेस क्लब गए और उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की मौजूद रहे, लेकिन तिवारी गायब रहे।

पठानिया ने बताया कि पार्टी हाईकमान द्वारा तिवारी का नाम घोषित होते ही चंडीगढ़ कांग्रेस में नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने इसकी उम्मीदवारी का विरोध जताया तो पार्टी नेताओं ने सामूहिक तौर पर इस्तीफे दिए। इससे साबित है कि तिवारी को पार्टी सदस्यों का समर्थन जुटाने के लिए पूरी मशक्कत करनी पड़ रही है।

यही नहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के चंडीगढ़ आगमन को लेकर दुविधा की स्थिति है, क्योंकि शुरुआत में रोड शो के रूप में उनके आगमन की घोषणा की गई थी, लेकिन अब इसे रैली में तबदील कर दिया गया है, जोकि दर्शाता है कि पार्टी हाईकमान और तिवारी के बीच समन्वय की कमी है।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top