logo
Latest

पहली पैरा नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में चण्डीगढ़ का शानदार प्रदर्शन


चण्डीगढ़ : पहली पैरा नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 -26 का तीन दिवसीय आयोजन 26 से 28 सितंबर तक मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई), नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। योगासन भारत महासंघ और नवयोग सूर्योदय सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से तथा दिव्यांग सेवा संस्थान के सहयोग से इस चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें 200 से अधिक दिव्यांगजन एथलीटों ने अपनी प्रेरणादायक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय से औपचारिक मान्यता प्राप्त रही।उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव तथा पुरस्कार समारोह में योगासन भारत और वर्ल्ड योगासन के महासचिव जयदीप आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस चैंपियनशिप का उद्देश्य पैरा-एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक विशेष मंच प्रदान करना था, जिससे दिव्यांग समुदाय के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिले। प्रमुख वक्ता और गणमान्य व्यक्ति आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, सामाजिक न्याय और अधिकारिता सचिव राजेश अग्रवाल और योगासन भारत के अध्यक्ष उदित सेठ जैसे विशिष्ट अतिथि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

चंडीगढ़ योगासन की ओर से 24 प्रतिभागियों ने इस चैंपियनशिप में अपना बेहद शानदार प्रदर्शन ओर उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया।

चंडीगढ़ से पदक विजेताओं की सूचि:
स्वर्ण पदक: मुकेश कुमार (ऑर्थोपेडिकली हैंडीकैपेड-बी श्रेणी, 20 से ऊपर आयु वर्ग)
रजत पदक: महताब सिंह (श्रवण बाधित श्रेणी, 17 से ऊपर आयु वर्ग)
कांस्य पदक: प्रिंस कुमार आहूजा (दृष्टिबाधित श्रेणी, 20 से नीचे आयु वर्ग)

राष्ट्रिय स्तर की इस प्रतियोगिता के चंडीगढ़ सदस्यीय दल के निदेशक जितेंद्र सिंह, आयोजन सचिव मनीषा शर्मा, टीम मैनेजर रूपिंदर, मुख्य न्यायाधीश प्रभाकर, टीम कोच (पुरुष) राजेश पवार, सहायक कर्ता (महिला) सुपर्णा, पलविंदर, रूपा, शिवानी, रमन, ममता एवं सहायककर्ता (पुरुष) सुशील शामिल रहे।

संस्था के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह, एडवाइज़र डॉ एमके विरमानी, चेयरमैन डॉ एमएस कम्बोज एवं सचिव रोशन लाल ने चंडीगढ़ योगासन खिलाडियों की इस सफलता के लिए उन्हें शुभकामनायें दी और आगे भी बढ़चढ़ कर प्रतिभागिता दिखने के लिए प्रेरित किया।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top