logo
Latest

जनसरोकार से जुड़े लोगों का किया सम्मान।


ढालवाला में आरएसएस का हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम।
ऋषिकेश। उत्तराखण्ड लाइव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में ढालवाला के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी लोक प्रतिष्ठा और सामाजिक कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया।

ढालवाला में आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में जनसरोकार और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय लोगों को भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राजीव कुमार, प्रेम दत्त सेमवाल, संजू शर्मा, देवी प्रसाद भट्ट और केडी व्यास शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुधीर भट्ट ने बताया कि यह कार्यक्रम जनहित और समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय लोगों के साथ-साथ उन व्यक्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जो अपने व्यवहार और सद्भाव से समाज में प्रतिष्ठा बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि संघ समय-समय पर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, जिससे समाज में सद्भाव बना रहे।

कार्यक्रम में सचिन ममगई, राजू थलवाल, गोपाल चौहान, जितेंद्र चौहान, हर्षमणी व्यास, भगवती प्रसाद व्यास, भगवती प्रसाद रतूड़ी और रोशन रतूड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top