logo
Latest

पिकलबॉल में सुशील और आनंद की जोड़ी ने नेशनल में जीता ब्रॉन्ज मैडल


पंचकुला : जम्मू में हुए  पिकलबॉल के नेशनल गेम्स में ब्रॉन्ज मैडल जीतने वाले सुशील जिंदल और आनंद गुप्ता का आज पंचकुला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इनकी जोड़ी ने 50-प्लस कैटेगरी के डबल्स के मुकाबले में कड़ा मुकाबला करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा 26 सितंबर से 28 सितंबर तक जम्मू में नेशनल खेलों का आयोजन किया गया जिसमें पूरे भारत से 24 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर मेडल जीतने वाले पिकलबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इससे पूर्व चंडीगढ़ में हुई पिकलबॉल की स्टेट चैंपियनशिप में भी सुशील जिंदल और आनंद गुप्ता ने मेडल जीते थे।
अभी जम्मू में हुई तीन दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप में सुशील जिंदल और आनंद गुप्ता ने 50+  वर्ष की आयु कैटेगरी में हिस्सा लिया और एक के बाद एक चार विरोधी टीमों को धूल चटाई। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इनकी जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल में हुए कड़े मुकाबले में इनकी टीम मात्र एक अंक से हार गई। ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में सुशील-आनंद की जोड़ी विजेता रही और मेडल अपनी झोली में डालने में सफल हुई।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top