logo
Latest

‘शब्दोत्सव’ में मुख्यमंत्री धामी ने रखे देवभूमि और विकास पर विचार


सुशासन, शिक्षा सुधार और अवैध अतिक्रमण पर बोले मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड लाइव | नई दिल्ली。
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित ‘शब्दोत्सव’ के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में भाग लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक समरसता और विधिसम्मत शासन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। शिक्षा सुधारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2026 के बाद वही मदरसे संचालित होंगे जो राज्य शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम अपनाएंगे। नियमों का पालन न करने वाले 250 से अधिक मदरसे बंद किए जा चुके हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना है, न कि किसी वर्ग को निशाना बनाना। उन्होंने कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा उनकी प्राथमिकता है और अब तक लगभग 600 अवैध ढांचे हटाए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखण्ड देश में पहले स्थान पर है और पर्यटन व कनेक्टिविटी से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top