logo
Latest

क्राफड के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे : हितेश पुरी


चण्डीगढ़ में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव अधिकारियों के साथ ‌क्राफड व आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया

युवाओं को मतदान की तरफ आकर्षित करने के लिए स्कूलों-कॉलेजों में विशेष अभियान चलाने व मतदान के दिन मतदाताओं को विशेष सुविधाएँ प्रदान करने के सुझाव दिए  

चण्डीगढ़ : आज यूटी गेस्ट हाउस में मुख्य चुनाव अधिकारी विजय नामदेव ज़ैद, आईएएस एवं अतिरिक्त चुनाव अधिकारी, विनय प्रताप सिंह, आईएएस, ने क्राफड के साथ मिलकर चण्डीगढ़ में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए वार्तालाप सत्र रखा। ‌क्राफड के अध्यक्ष हितेश पुरी के नेतृत्व में  शहर की आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। क्राफ्ड के महासचिव डा. अनीश गर्ग ने बताया कि इस मीटिंग में विशेष तौर पर शहर के अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं क्राफड के वरिष्ठ उप चेयरमैन उमेश घई, महासचिव रजत मल्होत्रा, केएल सचदेवा, राजेश राय, आरएल गोयल एवं महिला सदस्य उपस्थित रहे। हितेश पुरी ने कहा कि हमारी सभी एसोसिएशन से चार-चार सदस्य मनोनीत किए जाएंगे जो घर-घर जाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे और मतदान के दिन उनको मतदान केंद्र तक पहुंचने में हर संभव सहायता करेंगे।

रजत मल्होत्रा ने कहा कि युवाओं को मतदान की तरफ आकर्षित करने के लिए हमें स्कूल-कॉलेज में इसका अभियान चलाना होगा। डॉ. अनीश गर्ग ने कहा कि क्राफड की तरफ से हर सेक्टर में ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी और प्रशासन से अनुरोध है कि गर्मी के चलते पार्किंग स्थल से मतदान केंद्र तक जाने के लिए निशुल्क ई-रिक्शा उपलब्ध कराए जाएं। मीनाक्षी जुनेजा ने कहा कि महिलाओं के लिए मतदान केंद्रों में बैठने की हवादार जगह उपलब्ध कराई जानी चाहिए। अनिता जोशी ने कहा कि मतदान करने वालों के लिए उस दिन चंडीगढ़ के सभी होटलों एवं रेस्टोरेंट में विशेष छूट दी जानी चाहिए। रंजना अग्रवाल ने कहा कि वे अपने वार्ड में मतदान केंद्र पर निशुल्क पानी की बोतलें  उपलब्ध करवाएंगी और घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। सेक्टर 61 के प्रधान सर्बजीत सिंह लहरी ने कहा कि उनके सेक्टर में मतदान केंद्र इस वर्ष अवश्य बनाना चाहिए। इस बैठक मे संजीव ग्रोवर, तरसेम शर्मा, जगतार सिंह, सुप्रिया गोयल, रमन सेठ, अरविंद दुबे, विजय चक्रसाल, सुशील मल्होत्रा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top