logo
Latest

पीपलकोटी में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण


मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में सुविधाएँ मजबूत करने के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड लाइव | चमोली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीपलकोटी स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं, आधुनिक उपकरणों और मरीजों को दी जा रही उपचार सेवाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने आपातकालीन सेवाओं, जांच सुविधाओं और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के उपचार की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने संतोष जताया कि सीमांत और दुर्गम इलाकों के मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा और समर्पण के साथ संचालित यह चिकित्सालय पर्वतीय क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों और स्टाफ के कार्यों की सराहना करते हुए स्वास्थ्य अवसंरचना को और सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया। अस्पताल प्रबंधन ने संस्थान की उपलब्धियों और आवश्यकताओं से अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top