logo
Latest

महाराजा रणजीत सिंह ट्रॉफी: पीसीए ग्रीन ने दर्ज की दूसरी जीत, पर्पल टीम भी जीती


चंडीगढ़ : महाराजा रणजीत सिंह ट्रॉफी 2025 में पीसीए ग्रीन ने दूसरी जीत के साथ अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। उन्होंने पीसीए रेड को शिकस्त दी। दिन के दूसरे मैच को पीसीए पर्पल ने जीता। उन्होंने पीसीए ब्लू को मात दी।
लीग मैच में पीसीए ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और ये सही भी रहा। पीसीए रेड के बल्लेबाज संभल नहीं सके और पूरे ओवर भी नहीं खेल सके। कार्तिक शर्मा ने 31 गेंद पर 35 रन बनाए, जबिक अभिनव ने 18 और जसकरन ने 13 रन जोड़े। इसके अलावा कोई प्लेयर दोहरे आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया और टीम 19 ओवर में 92/10 रन ही जोड़ पाई। प्रेरित दत्ता ने 4 बल्लेबाजों को चलता किया। आराध्य शुक्ला और कृष भगत ने 2-2 विकेट झटके।


जवाब में पीसीए ग्रीन की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। बिक्रमजीत ने 7 और जश्नप्रीज सिंह ने 1 रन पर विकेट गंवा दिया। नमन धीर भी इस बार 20 रन ही बना सके। सलिल अरोड़ा ने 26 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए और शहबाज िसंह संधू ने 18 गेंद पर 36 रन जोड़कर टीम को 13.5 ओवर में 95/3 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गर्व कुमार ने 2 विकेट चटकाए।

दूसरे मैच में टीम पर्पल को मिली जीत:
दिन के दूसरे मैच में पीसीए पर्पल को जीत मिली और उन्होंने पीसीए ब्लू को 2 विकेट से हराया। लीग मैच में पीसीए ब्लू ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 139/6 रन बनाए। अंशुल चौधरी ने नाबाद 44 रन बनाए और हरप्रीत बराड़ ने 40 गेंद पर 58 रन का योगदान दिया। जस इंदर सिंह ने 2 विकेट झटके। जवाब में पीसीए पर्पल ने काफी संघर्ष किया, लेकिन 18.2 ओवर में 140/8 रन बनाकर जीत दर्ज की। अभय ने 36 और गुरमहर सिंह ने 35 रन बनाए। बलतेज सिंह के बाद शुभम राणा और रघु शर्मा ने 2-2 विकेट झटके।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top