logo
Latest

जीएमएसएसएस, सेक्टर 46-डी के सोहंजना इको क्लब की सदस्यों ने जामुन फल के पोषणात्मक व औषधीय महत्व पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी


चण्डीगढ़ : सोहंजना इको क्लब, सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 46-डी द्वारा पर्यावरण सोसायटी ऑफ इंडिया के सहयोग से जामुन दिवस बड़े उत्साह और छात्र-शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत एक जानकारीपूर्ण सत्र से हुई, जिसमें इको क्लब की सदस्यों नेहा और लक्ष्मी ने जामुन फल के पोषणात्मक, औषधीय और पारिस्थितिकीय महत्व पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उन्होंने पारंपरिक फलों को दैनिक आहार में शामिल करने और देशी प्रजातियों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।


एनके झिंगन, सचिव, पर्यावरण सोसायटी ऑफ इंडिया एवं सचिव (पर्यावरण), भारतीय एकता मंच, चंडीगढ़ ने सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पर्यावरणीय अभियानों जैसे कि पतंग उत्सव, सैटरडे स्कूल, पर्यावरण दिवस, आम दिवस, माइग्रेटरी बर्ड्स का स्वागत, विदाई तथा जामुन दिवस आदि का उल्लेख किया, जो पर्यावरणीय जागरूकता फैलाने और सांस्कृतिक एवं पारिस्थितिकीय धरोहर के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जामुन के पेड़ के हर हिस्से के उपयोग की जानकारी भी दी और छात्रों को प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। यह सप्ताह भर चलने वाले जामुन दिवस समारोहों की दूसरी कड़ी थी।
सोहंजना इको क्लब की प्रभारी एवं चंडीगढ़ इको क्लबों की एसोसिएट कोऑर्डिनेटर बलजिंदर कौर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया और प्रकृति से जुड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पर्यावरण सोसायटी ऑफ इंडिया के समर्पित स्वयंसेवकों और सदस्यों ने भी भाग लिया, जिनमें अशोक बंसल, राकेश शर्मा, चांदनी शर्मा, परमजीत कौर, सीता कक्कड़ और राजीव कुमार शामिल रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top