logo
Latest

सुंदर नगर में घरों के चारों ओर पीसीसी टाइलें लगाने का कार्य शुरु


एरिया पार्षद बिमला दुबे ने किया शुभारम्भ

चण्डीगढ़ : मौलीजागरां पार्ट 2, सुंदर नगर में घरों के चारों ओर पीसीसी टाइलें लगाने के कार्य की शुरुआत एरिया पार्षद बिमला दुबे ने की। पार्षद दुबे ने बताया कि एरिया में साफ सफ़ाई के ध्यान में रखते हुए घरों के आसपास टाईल्स लगवाने का कार्य शुरू किया गया है।

यह कार्य ₹37.00 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा। इस मौक़े पर शशांक दुबे शानू, जेई संजीव कुमार, डॉ. विश्वकर्मा शाह, लाल बहादुर पटेल, स. स्वर्ण सिंह, सतीश वर्मा, मैनेजर गुप्ता, हंसा यादव, बबलू राजभर, सिता राम, डॉ. सुंदर, सपना तिवारी, सुनीता देवी, लालमती देवी, मीकि मालती देवी व स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top