logo
Latest

डीबीटी से पेंशन किश्त जारी, 9.43 लाख लाभार्थियों को राहत


दिसंबर माह की पेंशन सीधे खातों में पहुंची

उत्तराखण्ड लाइव | देहरादून。

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं की दिसंबर माह की किश्त डीबीटी के माध्यम से जारी की। इस दौरान 9 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों और निराश्रितों के सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। डीबीटी प्रणाली से भुगतान होने से पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र लोगों का 59 वर्ष की आयु से ही चिन्हीकरण किया जाए, ताकि 60 वर्ष पूरे होते ही उन्हें पेंशन मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए सत्यापन और निगरानी प्रक्रिया को और मजबूत किया जाए।

इस अवसर पर निदेशक समाज कल्याण डॉ. संदीप तिवारी, अपर सचिव प्रकाश चन्द्र सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top