logo
Latest

रामलीला श्री रामायण की पावन कथा को जीवंत रूप देती है : नरेन्द्र भाटिया


चण्डीगढ़ : श्री रामलीला रामायण की पावन कथा को जीवंत रूप देती है। ये कहना था श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी, सेक्टर 46 के प्रधान नरेन्द्र भाटिया का। वे राम-जानकी रामलीला कमेटी, सेक्टर 45 द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए थे।नरेन्द्र भाटिया, जो आरडब्ल्यूए 46-सी तथा सोशल कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन, सेक्टर 45-46, के भी अध्यक्ष हैं, ने उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रामलीला की जड़ें सदियों पुरानी है। संत तुलसीदास के समय से यह आम जनमानस तक रामकथा पहुंचाती रही है। कलाकार दिन-रात अभ्यास कर मंच पर उतरते हैं।

उन्होंने सभी चण्डीगढ़ वासियों से अपील की है कि नजदीकी रामलीला आयोजन में जरूर शामिल हों। परिवार संग जाएं। बच्चों को अपनी विरासत से जोड़ें। कलाकारों का हौसला बढ़ाएं। स्थानीय समितियों का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर रामलीला की झलकियां साझा करें ताकि जागरूकता फैले।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top