logo
Latest

रावण का मुख हुआ लाल हनुमान के कारण


चण्डीगढ़ : सेक्टर 48 में श्री राम सेवक युवा कला मंच द्वारा आज की रामलीला में रावण दरबार और हनुमान संवाद का दृश्य प्रस्तुत किया गया। हनुमान जी की शक्ति और साहस के सामने रावण उत्तेजित अवस्था में दिखाई दिया उसका चेहरा पूरी तरह लाल रंग में नजर आया। इस दृश्य को देखकर दर्शकों ने जोरदार तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

मंच के प्रधान विकास सोनी ने बताया कि रामलीला के प्रति दर्शकों की रुचि दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। चेयरमैन विपनजीत सिंह अमन और निर्देशक प्रदीप कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन ने रामलीला की संरचना को और भी गहन और आकर्षक बना दिया। कलाकारों का उच्च स्तरीय अभिनय इस कार्यक्रम को सफल और दर्शनीय बना गया। मंच का संचालन पंकज शास्त्री द्वारा किया गया ।
इस आयोजन के माध्यम से युवा कलाकारों ने सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक कथाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top