logo
Latest

चण्डीगढ़ के लोगों की सेवा करने के लिए ही पीएम मोदी ने उन्हें नई जिम्मेदारी दी है : सतनाम सिंह संधू


चण्डीगढ़ से पहली बार बने राज्यसभा मैंबर सतनाम सिंह संधू को किया सम्मानित व पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया
जमीनी स्तर पर गांव की मुश्किलों को समझते है नव-नियुक्त राज्य सभा मैंबर: पेंडू सुधार कमेटी, चण्डीगढ़

चण्डीगढ़ : गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम मलोया में पेंडू सुधार कमेटी, चण्डीगढ़ की ओर से पहली बार चण्डीगढ़ से राज्यसभा मैंबर बने सतनाम संधू के लिए सम्मान समारोह करवाया गया। पेंडू सुधार कमेटी के मैबरों के द्वारा प्रधान दीदार सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राज्य सभा मैंबर व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू का फूलों का गुलदस्ता भेंट करके सम्मानित किया गया और समारोह में शामिल होने के लिए आभार भी व्यक्त किया। जिक्रयोग्य है कि इतिहास में पहली बार केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ से राज्य सभा मैंबर तौर पर सतनाम सिंह संधू की नियुक्ति की गई है वह भी एक साधारण से परिवार से संबंध रखते है, इससे आस पास के गांव के लोगों में खुशी की लहर पाई जा रही है। समारोह के दौरान पेंडू सुधार कमेटी, चंडीगढ़ के प्रधान दीदार सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह, मैंबर बलविंदर शर्मा, रुपिंदर राणा, मैंबर मान चंद, मैंबर भजन सिंह व अन्य 15 गांव से कमेटी के मैंबर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रधान जितेंदर मल्होत्रा, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व भाजपा प्रधान अरुण सूद, रामबीर भट्टी, मनोनीत पार्षद धरमिंदर सैनी, वरिष्ठ उपमहापौर कुलजीत सिंह संधू, मामचंद राणा डॉ. हुकम चंद, उपमहापौर राजिंदर कुमार शर्मा, पार्षद हरजीत सिंह आदि भी मौजूद रहे।
कमेटी के प्रधान दीदार सिंह ने कहा कि हम आज बहुत खुश हैं कि चंडीगढ़ को इतिहास में अपना सबसे पहले राज्य सभा मैंबर मिला है, वह पंजाब के ही एक छोटे गांव रसुलपुर फिरोजपुर से संबंध रखते हैं। इसलिए वह ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को अच्छी तरह से समझते है।

राज्य सभा मैंबर व चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा कि वह बहुत ही खुश नसीब है कि उन्हें पीएम मोदी ने चंडीगढ़ के लोगों की सेवा करने के लिए राज्य सभा मैंबर के तौर पर मेरा चुनाव किया गया है। पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि आज पूरे देश में हर एक क्षेत्र में अभूतपूर्व व समावेशी विकास हुआ है। उनके किए प्रयास की वजह से आज चंडीगढ़ के लोगों को अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा, समार्ट सिटी प्रोजेक्ट, 90 करोड़ सेनकाॅप्स की स्थापना, चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन की अपग्रेडेशन, वंदे भारत एक्सप्रेस व चंडीगढ़ में केंद्र के मुलाजिम नियम को लागू करके उन्हें अधिकार दिलाए हैं। आज चंडीगढ़ ने जो भी मुकाम हासिल किया है वह सिर्फ पीएम मोदी के प्रयास की बदौलत है जिनके वह बहुत ज्यादा आभारी है। यदि चंडीगढ़ को विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम स्थान पर पहुंचना है तो हमें केंद्र में मोदी जैसे मजबूत नेता की जरूरत है इसलिए हम चाहते हैं कि मोदी 2024 में चुनाव जीतकर फिर से प्रधानमंत्री बने। दीदार सिंह ने कहा कि राज्य सभा मैंबर सतनाम सिंह की अगुवाई में चलाई जा रही चंडीगढ़ वैल्फेयर ट्रस्ट द्वारा चंडीगढ़ के विभिन्न हिस्सों में दो मेगा स्वास्थ्य शिविरों सहित 22 मुफ्त स्वास्थ्य शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया है, इसमें 50,000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं। शिक्षा क्षेत्र में, सतनाम सिंह संधू पिछले दो दशकों से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ ग्रुप आॅफ काॅलेजेज के माध्यम से बड़ा योगदान दे रहे हैं, जो भारत के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। सतनाम सिंह संधू (संस्थापक, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और सीडब्ल्यूटी) की एक दूरदर्शी पहल, चंडीगढ़ स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड्स ने शिक्षा और राष्ट्र के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए लगभग 200 स्कूलों, उनके प्रिंसिपलों और शिक्षकों की मेजबानी की और उन्हें सम्मानित किया। जरूरतमंद लोगों को भोजन, दवाएँ, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुओं के रूप में सहायता प्रदान की है। सतनाम सिंह संधू चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यावरण सलाहकार कमेटी के मैंबर भी है इनके द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कार्य की वजह से आज 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण में, चंडीगढ़ 2022 के 82.7 फीसद से 89.9 फीसद के बेहतर स्कोर के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में शहर 66वें स्थान पर रहा था।

पेंडू सलाहकार कमेटी के मैंबर बलविंदर शर्मा ने कहा कि आज हमारे लिए अद्भूत वह गौरवपुर्ण क्षण है कि चंडीगढ़ की अगुवाई करने के लिए सतनाम सिंह के रुप में उत्कृष्ट व्यक्ति मिले हैं। उन्होंने बताया की केंद्र सरकार द्वारा हर साल छात्रों के लिए 60 करोड़ रूपये का छात्रवृति के लिए निर्धारित किया गया था, 2022 में पूरे भारत में 12,000 से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति मिली। राज्य सभा मैंबर सतनाम सिंह संधू के प्रयास से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से 873 स्टूडेंट्स को यह छात्रवृतियां मिली थी। इस वर्ष (2024) सीयूसीईटी छात्रवृत्ति राशि बढ़ाकर 170 करोड़ कर दी गई है। 12वीं और स्नातक परीक्षाओं में मैरिट के आधार पर 2022 में स्टूडेंट्स को 27 करोड़ रुपये स्काॅलरशिप दी गई थी इनमें से 6,700 छात्रों को स्काॅलरशिप मिली थी। स्काॅलरशिप पाने वाले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों की इनमें संख्या 320 है। इसके अलावा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लड़कियों के लिए कल्पना चावला छात्रवृत्ति भी प्रदान कर रही है। हर साल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरफ से लड़कियों के लिए 10 लाख रुपये बजट भी निर्धारित किया गया है। चंडीगढ़ में आई बाढ़ के दौरान सतनाम सिंह संधू जी के द्वारा वहां पर फसे बच्चों, बुज़ुर्गों, महिलाओं और आर्थिक तौर जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजन, दवाओं, कपड़े और जरूरी वस्तुऐ मुहैया करवाई गई है इसके लिए चंडीगढ़ के लोग उनके बहुत ज्यादा आभारी है।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top