logo
Latest

शिर्डी के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर (आईएएस) पहुंचे माथा टेकने चण्डीगढ़ के साईं मंदिर


6 दिसम्बर को ट्राईसिटी के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ शिर्डी से साईं बाबा की पादुकाएं भेजने की घोषणा

चण्डीगढ़ : सेक्टर 29 स्थित साईं धाम मंदिर में श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट, शिर्डी के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर (आईएएस) साईबाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश कालिया, महासचिव मनीष गुप्ता, उपप्रधान मनोज गोयल, सचिव बिमल राय एवं असित मनचंदा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया व उन्हें शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते कहा कि वे कई मंदिरों में माथा टेकने जा चुके हैं, लेकिन उन्हें यहां जो अनुभूति हुई, वो शिर्डी जैसी ही हुई।

उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा की जा रही सराहनीय सेवा की प्रशंसा की। उन्होंने मौके पर घोषणा की कि आगामी 6 दिसंबर को चण्डीगढ़ स्थित श्री साई धाम में आयोजित किए जाने वाले मूर्ति स्थापना दिवस समारोह पर शिर्डी से साईं बाबा पादुका को सभी भक्तों के दर्शन के लिए साई मंदिर चंडीगढ़ भेजा जाएगा। उन्होंने मंदिर द्वारा चलाए जा रहे लंगर सेवा, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य क्रियाकलापों की भी जानकारी ली।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top