logo
Latest

उत्तराखण्ड कला मंच द्वारा श्री राम जी झांकी का आयोजन


चण्डीगढ़ : उत्तराखण्ड कला मंच सेक्टर 55, 56 एवं पलसोरा चंडीगढ़ द्वारा नवरात्रि के अवसर पर चल रही रामलीला के दौरान स्थानीय लोगों के लिए निर्देशक निर्मल सिंह रावत और महिपाल मनराल की देखरेख में झांकी निकाली गयी। मंच के प्रधान सुनील गुसाई ने बताया कि झांकी रामलीला मैदान से शुरू की गयी और सेक्टर 55 & 56 में श्री राम जी की झांकी का अनावरण करते हुए वापसी रामलीला मैदान लायी गयी। इस दौरान स्थानीय लोगों का उत्साह और भगवान श्री राम के जयकारों से पूरा गूंज उठा।

मंच के महासचिव विजय भट्ट ने बताया कि मंच को इस दौरान क्षेत्रीय जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है  प्रभु श्री राम की झांकी के शुभ अवसर पर मंच के सदस्य  गौतम बिष्ट, नरेश तिवारी, सुनील सिंह गुसाई, विजय भट्ट, सुशील कुमार, महिपाल मनराल, निर्मल सिंह रावत, धीरज राणा, सत्ते सिंह रावत, हरीश सुन्द्रियाल, शीशपाल नेगी, दिनेश गुसाई, गेंदरपाल रौतेला, संजय यादव, महिंदर सिंह नेगी, मोहित नेगी, सुजल, नीलम गुसाई, रेखा राणा, नीलम रावत, वीना देवी, तथा मंच के समस्त सदस्यगण व क्षेत्रीय जनता के राम भक्त लोग शामिल हुए।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top