logo
Latest

प्राइड मूवमेंट समारोह में एसएसबी जवानों का सम्मान


उत्तराखण्ड लाइव | देहरादून。
मुख्यमंत्री ने साहस, सेवा और समर्पण की सराहना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसएसबी ने पिछले छह दशकों से आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, आतंकवाद, नक्सलवाद और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जवान न केवल सीमाओं की रक्षा करते हैं, बल्कि खेल, सामाजिक कार्यों और आपदा राहत में भी सराहनीय योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। राज्य सरकार भी शहीदों और जवानों के परिवारों के कल्याण के लिए लगातार फैसले ले रही है। शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की गई है।

मुख्यमंत्री ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि सीमावर्ती गांवों में सड़क, कनेक्टिविटी और विकास कार्यों से पर्यटन और सामरिक मजबूती को बढ़ावा मिला है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, आचार्य कैलाशानन्द महाराज, डीआईजी एसएसबी सुधांशु नौटियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top