logo
Latest

रेश्मा शाह के गीतों पर झूमीं महिलाएं, खेली फूलों की होली


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम
आशीष लखेड़ा | उत्तराखण्ड लाइव

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में लोकगायिका रेश्मा शाह के गीतों ने समा बांध दिया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में होली मिलन समारोह व महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण और नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरकंडा देव डोली उपासक पंडित अजय बिजल्वाण और सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में गढ़भूमि लोक संस्कृति से जुड़ी महिलाओं द्वारा मांगल गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोकगायिका रेश्मा शाह, लोकगायक विनोद बिजल्वाण और अमन खरोला के गढ़वाली गीतों पर महिलाएं जमकर झूमीं और फूलों की होली खेली।

कार्यक्रम में सभासद स्वाति पोखरियाल, विनोद खंडूड़ी, विनोद सकलानी, ब्रिजेश गिरी, समाजसेवी रमावल्लभ भट्ट, सुरेन्द्र भंडारी, मनीष डिमरी, दिनेश व्यास, इंद्रा आर्य, मीना मंदवाण, उल्लास बहुगुणा, रामकृष्ण पोखरियाल, बजरंग बिजल्वाण, वीरू उनियाल, गब्बर कैंतूरा, गुरू प्रसाद बिजल्वाण, दर्शनी भंडारी, मदन बडोनी, पदमा सेमवाल, उर्मिला ममगाईं सहित बड़ी संख्या में मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top