logo
Latest

भाजपा उम्मीदवार ने पदयात्रा में बताया चंड़ीगढ़ के विकास और मोदी संकल्प


चंडीगढ़ :भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने पदयात्रा अभियान के तहत सेक्टर-49, एडवोकेट सोसायटी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स में लोगों से संवाद किया। पदयात्रा के दौरान उन्होंने चंडीगढ़ के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प के बारे आमजन को अवगत कराया। उन्होंने चंडीगढ़ में साइकिल ट्रैक, वायु सेना संग्रहालय, बर्ड पार्क जैसे बड़े प्रोजैक्ट आकर्षण का केंद्र हैं। इसके साथ ही सामुदायिक केंद्रों का पुनरुद्धार और छतों पर सोलर स्थापना भी शामिल है।

एडवोकेट सोसायटी में टंडन का पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में बुनियादी ढांचागत बदलाव हुआ है। शहर में 9 प्रतिशत हरियाली बढ़ने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला है। वहीं उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री जन धन योजना, मेक इन इंडिया और आयुष्मान भारत जैसी नई पहलों का आमजन को सीधा लाभ पहुंच रहा है। आयुष्मान भारत के जरिये गरीबों की स्वास्थ्य चिंता खत्म हो गई है।

ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए दिल्ली मॉडल के जरिये हाउसिंग बोर्ड की समस्याओं के समाधान की प्रतिबद्धता दोहराई। टंडन ने पदयात्रा के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र के विकसित भारत संकल्प और चंडीगढ़ के विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट का आह्वान किया। उन्होंने आमजन को पहली जून को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top