logo
Latest

ब्लॉक कांग्रेस कजहेड़ी के कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन


चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर चंडीगढ़ कजहेड़ी कांग्रेस ब्लॉक समिति के कई सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए।

मंडल नंबर 31 में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने इन कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनकर भाजपा में शामिल किया। कांग्रेस ब्लॉक समिति के सदस्य जग्गा, कुलदीप, पवन, महिला कांग्रेस की ज्योति शर्मा व गगनदीप कौर के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की लोक कल्याण नीतियों से देश तरक्की की ओर है तथा भारत का नाम पूरे विश्व में चमक रहा है लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली तथा भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं तथा लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं यह लोग नए भारत के सपने को सरकार करने में लगे हुए हैं।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, अरुण सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली, पूनम शर्मा, महासचिव हुकम चंद ,प्रदेश कार्यालय सचिव मनीष शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा , जिला महामंत्री अश्वनी पाराशर, महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी, मंडल अध्यक्ष ललित चौहान मंडल महामंत्री गुरमीत बाबा,सुरेश ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता पप्पू शुक्ला, चंद्रावती शुक्ला , लंबरदार रुपिंदर, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष भजन सिंह, गजेंद्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top