logo
Latest

पीएम-श्री विद्यालयों के लिए बनेगी ब्लॉक स्तरीय समिति : शिक्षा मंत्री


देहरादून,उत्तराखंड लाइव :  उत्तराखंड में पीएम-श्री विद्यालयों की स्थापना और निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए अब ब्लॉक स्तरीय समितियां बनाई जाएंगी। ये समितियां निर्माण से लेकर खरीद-फरोख्त तक हर कार्य पर नजर रखेंगी।

आपदा प्रभावित स्कूलों का होगा निर्माण

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के मरम्मत और निर्माण कार्य तेजी से पूरे किए जाएं। इसके लिए राज्य सरकार ने 20 करोड़ रुपये की राशि जिलों को जारी कर दी है।

15 सितम्बर तक छात्रों के खाते में राशि

समग्र शिक्षा योजना के तहत छात्रों को स्कूल बैग, ड्रेस, जूते और साइकिल के लिए धनराशि 15 सितम्बर तक DBT से खातों में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण और पारदर्शिता पर जोर

मंत्री ने अधिकारियों को आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था, भोजन और साफ-सफाई का नियमित निरीक्षण करने को कहा। साथ ही पुस्तकालय मद की धनराशि का सही उपयोग सुनिश्चित करने और वर्चुअल कक्षाओं व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की निगरानी पर भी जोर दिया।

पूरा डाटा होगा ऑनलाइन

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों का डाटा विद्या समीक्षा केंद्र पर अपलोड किया जाए ताकि जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध हो सके।

बैठक में विभागीय अधिकारी और सभी जिलों के शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top