logo

व्हाट्सएप पर आया नया फीचर, इंसटेंट वीडियो मैसेज।

अब आप व्हाट्सएप पर 60 सेकंड की वीडियो रिकॉर्ड कर अपने कॉन्टेक्ट्स को भेज सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले अपने फोन पर व्हाट्सएप खोलें। अब उस चैट को खोलें, जिसमें आप वीडियो संदेश भेजना चाहते हैं। इसके बाद ‘माइक्रोफोन’ आइकन पर सिंगल क्लिक करें। अब आपको वहां एक वीडियो आइकन दिखाई देगा। आपको बस वीडियो टिप्स कैमरा आइकन पर क्लिक करना होगा, फिर व्हाट्सएप आपको तीन की गिनती देगा, जिसके बाद आप अपना वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर पाएंगे। एक बार रिकॉर्ड हो जाने पर संदेश प्राप्तकर्ता को भेज दिया जाएगा। ध्यान रहे कि आप रिकॉर्ड किए गए संदेश को बाईं ओर स्लाइड करके
‘कैंसिल’ कर सकते हैं।



Top