logo
Latest

केनरा बैंक द्वारा नेक्सस एलांटे मॉल, चंडीगढ़ में मेगा खुदरा ऋण एक्सपो का किया भव्य आयोजन


चंडीगढ़ : बीते कल केनरा बैंक द्वारा  नेक्सस एलांटे मॉल, चंडीगढ़ में मेगा खुदरा ऋण एक्सपो का भव्य आयोजन किया गाया। इस अवसर पर  बी एल मीना महाप्रबंधक व चंडीगढ़ अंचल प्रमुख,  दलबीर सिंह ग्रोवर उप महाप्रबंधक,  शैलेंद्र नाथ शीथ उप महाप्रबंधक और  रविंद्र कुमार अग्रवाल चंडीगढ़ क्षेत्रीय प्रमुख उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर  वेंकटेश प्रसाद और  सुनील जोशी ने अपनी उपस्थिति से एक्सपो को सुशोभित किया, वे वर्तमान में केनरा बैंक प्रधान कार्यालय बेंगलुरु में उप महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। मेगा खुदरा ऋण एक्सपो 2024 का उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है जहां संभावित उधारकर्ता नया वाहन या नया घर खरीदने के अपने सपने को पूरा करने के लिए बैंक की सेवाएं प्राप्त कर सकें। इस आयोजन में 3234 लोगों ने विभिन्न स्टालों का दौरा किया और संभावित ग्राहकों से 192 करोड़ रुपये की कुल 534 लीड प्राप्त हुईं। पिछले कुछ वर्षों में, बैंक भारत और विदेशों में तेरह सहायक/ प्रायोजित संस्थानों के साथ एक प्रमुख वित्तीय समूह के रूप में उभरने के लिए अपनी बाजार स्थिति को बढ़ा रहा है

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top