logo
Latest

उत्साह ,उल्लासपूर्ण राम नाम से राममय हुआ चंडीगढ़


गाजे बाजे के संग निकली राम जी की कलश यात्रा
भजन सम्राट कन्हैया मित्तल की श्री राम भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब

चंडीगढ़ :अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की आहट चंडीगढ़ में भी पूरे जोर शोर से सुनाई दी । गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में हजारों नारंगी वस्त्रों में महिलाओं ने घोड़े ऊंट ,बैंड बाजा व भगवान शंकर की इलेक्ट्रॉनिक झांकियों के साथ चल रही हजारों महिलाओं के राम नाम के गुंजायमान से सारे शहर को राममय किया , ऐसा उत्साह शहर में शायद ही पहले कहीं दिखा हो ।

आज चंडीगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ हजारों भगवान् श्री राम जी के सेवकों ने आयोजित हुई कलश यात्रा में भाग लिया | ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चहुँ तरफ आज भगवान श्री राम जी के सेवकों की सेना खड़ी हुई थी | इस विशाल कलश यात्रा के आयोजकों के अथक प्रयासों के चलते मानों पूरा चंडीगढ़ राम मय हो गया | यह कलश यात्रा सेक्टर 23 को शाम को शुरू हुई और सेक्टर 22, 21, 20 से होते हुए सेक्टर 34 के प्रदर्शनी मैदान पर समाप्त हुई |

भव्य विशाल कलश शोभा यात्रा के बारे में बताते हुए यात्रा के संयोजक रामबीर भट्टी ने बताया कि चंडीगढ़ में तो आज भगवान् श्री राम जी साक्षात पधारे हुए थे | सभी भक्तों में भगवान श्री राम का स्वरूप नज़र आ रहा था | 8 हजार से भी अधिक माताओं, बहनों, भाइयों, बुजुर्गों, बच्चों, विभिन्न धार्मिक संस्थाओं, सामजिक संस्थाओं के राम भक्तों ने राम जी के जयघोष से पूरे चंडीगढ़ में राम राम की धुन की अलख जगा रखी थी |

उन्होंने बताया कि आज की कलश यात्रा को कामयाब बनाने हेतु इनमें प्रमुख रूप से श्रीराम सेवा कृपा ट्रस्ट, हिंदू पर्व महासभा, देवालय पूजक परिषद, ओम महादेव कावड़ सेवा दल, बालाजी प्रचार मंडल, भारत विकास परिषद, गौरीशंकर सेवा दल, केंद्रीय रामलीला कमेटी व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों, बाल्मीकि समाज, नामधारी समाज, अरुणेश अग्रवाल, हनी गुलाटी, सुनील अरोड़ा, मामचंद राणा, भूपेंद्र शर्मा, एस. सी. गुप्ता, रमेश निक्कू, महापौर अनूप गुप्ता, जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, मनीष भसीन,पार्षद राजेंद्र शर्मा, मनोनीत पार्षद नरेश पांचाल, , गौरव गोयल, सुनीता भट्ट, ओमप्रकाश शास्त्री, मंदिरों की संस्थाएं, महिला कीर्तन मण्डली आदि ने अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए सभी का आभार व्यक्त करते हैं

उन्होंने बताया कि आज राम भक्तों ने नाच गान के साथ श्री राम जी के नाम का भी जाप किया और दिल्ली से आये हुए सुप्रसिद्ध बैंड की धुन ने तो सभी हजारों रामभक्तों को खूब नचाया | बैंड बजाने वाले भी आज ये कहते सुनाई पड़े कि ऐसा राम मय वातावरण पर न जाने कौन सी ताकत उनको भी लगातार बैंड बजाने को आतुर कर रही थी | इस अवसर पर झांकियों को भी निकाला गया | जगह जगह पर लोग प्रसाद आदि का वितरण कर हजारों राम भक्तों के ऊपर अपने घरों और वहां से पुष्प वर्षा करते नजर आये | स्वागत करने वाले सेवादारों में भी काफी जोश था और खूब नाच नाच कर सभी लोगों का स्वागत कर रहे थे | इस अवसर पर संजय टंडन ने भी भगवान् श्री राम जी का जयकार किया और लोगों के साथ चले | इसके अलावा घोड़े, ऊँट आदि पर भी सवार होकर लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे थे |

कलश यात्रा के उपरान्त पर्दर्शनी मैदान में सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजनों को सुनने हेतु यात्रा में शामिल राम सेवकों ने वहां विश्राम किया और प्रसाद आदि को पाकर यात्रा का समापन किया | अगले दो दिन 3 बजे से 6 बजे तक कवि राज कुमार विश्वास की राम कथा होगी । भगवान राम मंदिर का प्रतीकात्मक स्वरूप व चांदी की चरण पादुका सभी भक्तों के लिये आकर्षक का केंद्र बन गयी।

 

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top