logo
Latest

सिटीजन्स अवेयरनेस ग्रुप ने मोहाली में साइबर हाइजीन वर्कशॉप का आयोजन


मोहाली।
सिटीजन्स अवेयरनेस ग्रुप (सीएजी) ने टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के सहयोग से सरकारी कॉलेज, फेज 6, मोहाली में उपभोक्ता जागरूकता पर केंद्रित साइबर हाइजीन वर्कशॉप का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं और पुलिस विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वर्कशॉप का उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उपभोक्ताओं को रोज़मर्रा में होने वाली साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए व्यावहारिक सुझाव देना था।

इस अवसर पर लवप्रीत ने विभिन्न प्रकार की साइबर धोखाधड़ी पर प्रकाश डाला और सुरक्षा के उपाय साझा किए। सीएजी की सेक्रेटरी जनरल मोहिंदर कटारिया ने संदिग्ध घटनाओं की तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करने के महत्व पर जोर दिया।

उद्घाटन भाषण में सीएजी के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा ने बताया कि संगठन की स्थापना 1994 में हुई थी और तब से यह लगातार उपभोक्ता अधिकारों और जागरूकता के लिए काम कर रहा है।

कार्यक्रम में वाईस प्रिंसिपल निशा त्रिपाठी, प्रो. रानी, डॉ. सबिना, प्रो. गुरशान, देवीका, रेखा और गुरपाल सहित विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

वर्कशॉप का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

 

TAGS: No tags found

Video Ad


Top