logo
Latest

टिहरी में चल रहा है रोजगार शिविर अभियान।



टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड | Uttarakhand Live

टिहरी गढ़वाल में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एसआईएस (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज) इंडिया लिमिटेड, देहरादून द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंजीकरण एवं भर्ती शिविर क्रमवार सभी विकास खंडों में लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 17 दिसंबर से शुरू होकर जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। 

परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण टिहरी गढ़वाल पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इन शिविरों में टिहरी जनपद के शिक्षित बेरोजगारों को सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों पर रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।

ब्लॉकवार तिथि एवं समय

शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जा रहा है।
अब तक शिविर जौनपुर (17-18 दिसंबर)थौलधार (19-20 दिसंबर)प्रतापनगर (22-23 दिसंबर) और भिलंगना (24-25 दिसंबर) में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।
आगामी शिविर इस प्रकार हैं —

  • कीर्तिनगर: 26-27 दिसंबर

  • देवप्रयाग (हिन्डोलाखाल): 29-30 दिसंबर

  • जाखणीधार: 31 दिसंबर-1 जनवरी 2026

  • चम्बा: 2-3 जनवरी

  • नरेंद्रनगर (फकोट): 5-6 जनवरी 2026

जो अभ्यर्थी अपने ब्लॉक के शिविर में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे निकटवर्ती अन्य ब्लॉक के शिविर में भाग लेकर अपने पंजीकरण करा सकते हैं।

योग्यता और चयन प्रक्रिया

  • सिक्योरिटी गार्ड के लिए: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 9वीं पास

  • सुपरवाइजर के लिए: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट पास

  • आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष

  • लंबाई: गार्ड – 168 सेमी, सुपरवाइजर – 170 सेमी

  • वजन: 55 से 90 किग्रा, सीना: 80-85 सेमी

  • उम्मीदवार मेडिकली फिट होना चाहिए।

शारीरिक परीक्षण और मौखिक परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों को देहरादून सेलाकुई स्थित एसआईएस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
प्रशिक्षण अवधि —

  • सिक्योरिटी गार्ड: 1 माह (शुल्क ₹10,500)

  • सुपरवाइजर: 2 माह (शुल्क ₹40,500)

प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को वर्दी किट, ड्रेस, शूज़, बेल्ट, जैकेट आदि के साथ प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। पंजीकरण प्रोस्पेक्टस शुल्क ₹350 शिविर स्थल पर ही संग्रहित किया जा रहा है।

ऑनलाइन आवेदन और जानकारी

इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट
🔗 www.ssciindia.com
या सीधे लिंक से आवेदन कर सकते हैं —
🔗 https://sisrnt.ssciindia.com:8443/ssci/landingpage

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी संक्षिप्त जानकारी वीडियो रूप में देखने के लिए:
🎥 YouTube लिंक

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 62047652047905086105

TAGS: No tags found

Video Ad


Top