logo
Latest

चंडीगढ़- भाजपा की प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी संपन्न


लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति , राजनैतिक प्रस्ताव पास।

चंडीगढ़, भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा की अध्यक्षता में भाजपा चंडीगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेश कार्यालय कमलम में आयोजित हुई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने पिछली प्रदेश कार्यकारिणी के बाद चंडीगढ़ भाजपा द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया तथा पार्टी द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी के लिए कमर कस लेने का आह्वान किया ताकि 2024 का लोकसभा चुनाव रिकॉर्ड मार्जिन से जीत सके । उन्होंने कहा बूथ जीता चुनाव जीता मंत्र के तहत हर बूथ पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी तय की जा रही है जो उस विशेष बूथ के पालक होंगे तथा बूथ में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे । मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के देश के लिए समर्पण, देश सेवा और राष्ट्र सेवा तथा उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता के बारे में भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए मोदी को फॉलो करना पड़ेगा, तथा हर एक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत अनुशासन अपनाना होगा।
प्रदेश सचिव रमेश सहोर ने पिछली कार्यकारिणी के बाद दिवंगत हुए कार्यकर्ताओ अथवा उनके रिश्तेदारों की आत्मा की शांति के लिए प्रस्ताव प्रस्ताव पेश किया। तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। शहर के पूर्व सांसद हरमोहन धवन के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने पिछली प्रदेश कार्यकारिणी के बाद चंडीगढ़ भाजपा द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया तथा पार्टी द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी के लिए कमर कस लेने का आह्वान किया ताकि 2024 का लोकसभा चुनाव रिकॉर्ड मार्जिन से जीत सके । उन्होंने कहा बूथ जीता चुनाव जीता मंत्र के तहत हर बूथ पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी तय की जा रही है जो उस विशेष बूथ के पालक होंगे तथा बूथ में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे । मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के देश के लिए समर्पण, देश सेवा और राष्ट्र सेवा तथा उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता के बारे में भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए मोदी को फॉलो करना पड़ेगा, तथा हर एक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत अनुशासन अपनाना होगा।
प्रदेश सचिव रमेश सहोर ने पिछली कार्यकारिणी के बाद दिवंगत हुए कार्यकर्ताओ अथवा उनके रिश्तेदारों की आत्मा की शांति के लिए प्रस्ताव प्रस्ताव पेश किया। तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। शहर के पूर्व सांसद हरमोहन धवन के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जिसमें राजनीतिक परिवेश पर चर्चा की गई । प्रस्ताव में केंद्र सरकार की राजनीतिक सोच के बारे में विस्तार से बताया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवम मीडिया प्रभारी कैलाश चंद जैन ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के साथ महामंत्री अमित जिंदल, डा. हुकम चंद , पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ,कमला शर्मा, धर्मपाल गुप्ता के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष –महामंत्री,सभी मोर्चा अध्यक्ष –महामंत्री, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ/ विभागों के संयोजक ,पार्षद तथा सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए।

TAGS: No tags found

Video Ad

Ads


Top