logo
Latest

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का निधन


चंडीगढ़ : राजनीति के भीष्म पितामह के नाम से जाने जाते पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का निधन हो गया है।
बता दें कि धवन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, 83 वर्ष की उम्र में हरमोहन धवन ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में  अंतिम सांस ली।चंडीगढ़ शहर में हरमोहन धवन का राजनीतिक कद काफी ऊंचा रहा। वह यहां के वह निर्विवाद नेता के रूप में जाने व पहचाने जाते रहे। धवन को लोग राजनीती गलियारों में तो पसंद करते ही थे। इसके साथ ही उनकी मतदाताओं पर भी अच्छी पकड़ थी। धवन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं। इसके बाद वह कांग्रेस, बसपा बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। फिलहाल हरमोहन धवन आम आदमी पार्टी से जुड़े थे।

TAGS: No tags found

Video Ad


Top